पंचकूला की होनहार छात्रा शुभांगी फुल ने सीबीएसई 10 वीं में लहराया परचम, साइबर सिक्योरिटी में करियर बनाने का लक्ष्य

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 17-04-2026

पंचकूला की होनहार छात्रा शुभांगी फुल ने सीबीएसई कक्षा 10 वीं के परिणाम में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। हाल ही में घोषित हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणामों में देश भर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिनमें शुभांगी की सफलता विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

मानव मंगल स्कूल सेक्टर 11 की छात्रा शुभांगी कक्षा 1 से ही इसी विद्यालय में अध्ययनरत रही हैं। उनकी यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। स्कूल प्रशासन ने भी उनके प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें एक मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा बताया। शुभांगी एक शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता आशीष फुल एक अधिवक्ता हैं, जबकि उनकी माता मोनिका पंजाब नेशनल बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। परिवार का सहयोग और प्रोत्साहन उनकी सफलता की महत्वपूर्ण आधारशिला रहा है।

शुभांगी का लक्ष्य भविष्य में साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ बनना है। आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा का क्षेत्र तेजी से उभर रहा है और इसमें करियर बनाने का उनका निर्णय उनके दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। यह साबित करती है कि समर्पण, सही मार्गदर्शन और स्पष्ट लक्ष्य के साथ किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

राहुल सोनी, अमृतसर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *