रिपब्लिक भारत न्यूज़ 23-04-2026
सिरमौर जिला व पाँवटा साहिब के ज्वलंत मुद्दों को उठाने वाले श्री पावंटा साहिब विकास मंच ने आज केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया है।यह जानकारी मंच ने प्रेस वार्ता कर साँझा की।

केंद्रीय कार्यकारिणी में ज्ञान सिंह चौहान अध्यक्ष, राम लाल शर्मा -वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मामराज चौहान उपाध्यक्ष, दिनेश तोमर सचिव, सतपाल चौहान कोषाध्यक्ष तथा साहिल गुप्ता को मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 15 सदस्यों को केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई l पंचायत और स्थानीय चुनावों के बाद इस का आगे विस्तार किया जायेगा।

श्री पावंटा साहिब विकास मंच ने आगामी पंचायत और स्थानीय चुनावों में मतदाताओं से अपील की है कि केवल विकास के एजेंडे पर प्रत्याशियों को अपना समर्थन दें। क्षेत्र की अनदेखी पर नेताओं से सवाल करें। जहां तक सम्भव हो ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चयन करके आपसी भाईचारा भी बना कर रखें तथा 25 लाख रुपए सरकारी अनुदान का भी लाभ उठाये।
नगरपालिका पावंटा साहिब के इच्छुक उम्मीदवार विकास मंच द्वारा प्रस्तुत किए गए विजन डॉक्यूमेंट पर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करें। श्री पावंटा साहिब विकास मंच इन चुनावों के बाद चुने गए प्रतिनिधियों के साथ तालमेल बनाकर स्थानीय मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम करेगा।
