अमृतसर व जालंधर में हुए धमाकों के पीछे पाकिस्तान का हाथ – डीजीपी गौरव यादव

खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली अमृतसर व जालंधर ब्लास्ट की जिम्मेदारी

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 06-05-2026

कुमार सोनी

अमृतसर, पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने जालंधर व अमृतसर में हुए धमाकों के बारे में कहां की मामले की जांच के लिए विशेष टीम जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन होने की संभावना को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है डीजीपी एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मानवीय और तकनीकी इंटेलिजेंस की मदद से जांच की जा रही है घटना के समय इलाके में सक्रिय मोबाइल नंबरों की गहराई से जांच की जा रही है उन्होंने साफ किया कि खालिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा किसी की मौत होने का किया गया दावा पूरी तरह से झूठा है लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है ।उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश पहले भी नाकाम रही है और आगे भी सुरक्षा एजेंसियां ऐसे मंसूबों को सफल नहीं होने देंगी। पंजाब पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि खालिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा किए गए दावे की पुष्टि की जा रही है और हर तथ्य की जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह एक आईडी धमाका लग रहा है और रिमोट के द्वारा धमाका किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। खालिस्तान लिबरेशन आर्मी जैसे तत्व आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे हैं और पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आरोप लगाते हुए इस ब्लास्ट के पीछे भाजपा का हाथ होने की बात कही है । उन्होंने कहा की ब्लास्ट भाजपा के इलेक्शन की तैयारी है। उन्होंने कहा की बंगाल के चुनाव खत्म हो गए हैं अब पंजाब की बारी है। भाजपा इसी तरह हिंसा फैलाकर लोगों को डरा धमकाकर वोट लेते है सीएम ने यहां तक कह दिया की मैं भाजपा को वार्निंग देता हूँ की वह बाज आ जाए पंजाबी डरने वाले नहीं है भाजपा जिस भी राज्य में चुनाव होते है वहां लड़ाई झगड़ा करवाते है मैं भाजपा को कहता हूं पंजाब ने बहुत काली रातें देखी है अब वह इस प्रकार की कोशिश न करे आने वाले दिनों में भाजपा ऐसे हरकतों से बाज आए पंजाब शांतिपूर्ण राज्य है पंजाब हमेशा देश में संकट के दौरान मदद के लिए आगे आया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *