रिपब्लिक भारत न्यूज़ 06-05-2026
सिरमौर जिला के हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक कार हादसा में एक युवक की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा हरिपुरधार से एक किलोमीटर दूर रोनहाट मार्ग पर देर रात करीब 1:30 बजे हुई।

जानकारी के मुताबिक HP 71A-7649 (ऑल्टो) कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। कार में दो युवक सवार थे। हादसे के वक्त लोग सो रहे थे, जिससे तुरंत मदद नहीं मिल सकी। हालांकि, घायल युवक ने हिम्मत दिखाते हुए रात में ही अपने किसी परिचित को फोन कर सूचित किया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में 26 वर्षीय जगदीश कुमार पुत्र रामलाराम, निवासी गांव जमना की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनके साथी वीरेंद्र चौहान (चालक) इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायल वीरेंद्र को तुरंत स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
घटना की पुष्टि डीएसपी संगड़ाह, विद्या चंद नेगी (जिनके पास अतिरिक्त कार्यभार है), ने की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।
