पांवटा साहिब में स्कूटी को ट्राले ने मारी टक्कर,हादसे में  पेट्रोल पंप का कैशियर गंभीर रूप से घायल

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 20-05-2026

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के साहिबजादा अजीत सिंह चौक नजदीक भूपपुर पर एक तेज़ रफ्तार ट्राला स्कूटी सवार को टक्कर मारकर फरार होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने हादसे  चश्मदीद की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में  राहुल शर्मा ने बताया कि बीते कल 19 मई  को वह अपने पेट्रोल पंप से काम निपटाकर अपने कमरे की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह साहिबजादा अजीत सिंह चौक के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि रैनबैक्सी चौक की तरफ से पांवटा साहिब की ओर जा रहे एक तेज़ रफ्तार ट्राले ने लापरवाही से ओवरटेक (पास) लेते हुए अपने आगे चल रहे स्कूटी चालक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ट्राला लेकर मौके से फरार हो गया।

हादसा होते ही राहुल शर्मा तुरंत घायल की मदद के लिए दौड़े। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए; घायल व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि उन्हीं के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कैशियर श्री योगराज वालिया थे, जो अपनी स्कूटी (नंबर- HP17C-2156) पर सवार थे। हादसे में योगराज वालिया को गंभीर चोटें आई हैं।

एसपी निश्चित सिंह नेगी ने  मामले की पुष्टि करते हुए  बताया कि चश्मदीद के बयानों और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ट्राला नंबर HR38AJ-8419  के चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम नंबर के आधार पर आरोपी चालक और ट्राले को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *