कोटड़ी व्यास की प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य स्तरीय (स्टेट) टूर्नामेंट में करेंगी सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 25-10-2026

सिरमौर जिले के पांवटा दून क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोटड़ी व्यास की प्रतिभावान खिलाड़ी छात्राओं ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तरीय (स्टेट) टूर्नामेंट जो की 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के लिए अपना चयन पक्का कर लिया है। ये खिलाड़ी मंडी हाटगढ़ में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनका स्टेट कैंप कल नाहन मॉडल स्कूल में संपन्न हुआ हैं।

इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन व राज्य स्तर चयन से जहाँ खिलाड़ियों के परिवारों में खुशी की लहर है, वहीं पूरी कोटड़ी व्यास पंचायत और पांवटा दून क्षेत्र में गर्व और हर्ष का माहौल है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटड़ी व्यास के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) श्री जीवन प्रकाश जोशी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि:

हैंडबॉल : स्कूल की होनहार छात्रा मन्नत, मनीषा और निधि का चयन राज्य स्तर पर खेलने के लिए हुआ है।
टेबल टेनिस : स्कूल की होनहार खिलाड़ी सुहाना, आरुषि और यशस्वी ने अपनी बेहतरीन खेल तकनीक के दम पर स्टेट टूर्नामेंट में जगह बनाई है।

मार्गदर्शन और सहयोग की सराहना:

प्रधानाचार्य श्री जीवन प्रकाश जोशी और बच्चों के माता-पिता ने स्कूल के समर्पित खेल स्टाफ और शिक्षकों को इस शानदार सफलता का श्रेय दिया है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल स्टाफ के कुशल मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रोत्साहन की बदौलत ही इन छात्राओं ने यह मुकाम हासिल किया है।

सभी क्षेत्रवासियों और स्कूल प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि ये बेटियां मंडी हाटगढ़ में होने वाले स्टेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर न केवल स्कूल का, बल्कि पूरे सिरमौर जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन करेंगी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *