कालाअंब में बी-फार्मेसी छात्र से अज्ञात युवकों ने की मारपीट, मामला दर्ज 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 29-10-2026

सिरमौर जिला के पुलिस थाना कालाअंब के अंतर्गत हिमालयन कॉलेज के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। राघव शर्मा (निवासी गांव खदरी, डाकघर बिक्रमबाग, तहसील नाहन, जिला सिरमौर) ने पुलिस थाना कालाअंब में एक शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता राघव शर्मा ने बताया कि वह हिमालयन कॉलेज कालाआम्ब से बी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है।

शिकायत के अनुसार, 27 अक्टूबर की शाम करीब 04:40 बजे उसे एक अज्ञात फोन नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे कक्षा से बाहर निकलकर हिमालयन कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर आने को कहा। जब राघव कॉलेज परिसर से बाहर पहुंचा, तो वहां पहले से खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार 4 से 5 अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित छात्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कालाअंब में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की पुस्टि करते हुए  एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है, जिसके तहत आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *