हिमाचल में 92,364 घर बनाने के लाभार्थी को मिलेगी डेढ़ लाख की मदद; केंद्र की मिली मंजूरी 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 10-09-2024

हिमाचल प्रदेश के लिए 92,364 घर बनाने की केंद्रीय मंत्रिमंडल ने  मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आगामी पांच और वर्षों के लिए इस योजना को लागू किया जाएगा। योजना के तहत एक घर को बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये तक मदद मिलती है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के उप महानिदेशक ग्रामीण गृह गया प्रसाद ने इसके लिए सभी राज्यों को पत्र लिखे हैं। देश भर के लिए कुल 25,50,743 घरों की स्वीकृति दी गई है। इसमें से 60 फीसदी आवासों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आवंटित करने का लक्ष्य रखा हैं।

वहीं, केंद्र की मोदी सरकार का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने  धन्यवाद किया। केंद्र ने हिमाचल को एक नायाब तोहफा दिया है। कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए एकमुश्त 92364 मकान देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इससे पूर्व मोदी सरकार की ओर से 17500 मकान दिए गए थे और हिमाचल प्रदेश से केंद्र सरकार को जो कुल सूची गई है, उसकी शत-प्रतिशत स्वीकृति केंद्रीय कैबिनेट ने कर दी है। यानी हिमाचल प्रदेश के 92 हजार गरीबों को पक्के मकान मुहैया करवाने का एक बहुत बड़ा फैसला हुआ है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *