रिपब्लिक भारत न्यूज़ 17-10-2025
सोलन जिला के उपमंडल बद्दी में एक पूर्व उप प्रधान पर गोली चलाई गई। घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक साईं पंचायत के खाली गांव के निवासी और पूर्व उप प्रधान सोहनलाल पर दोपहर करीब 1:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस दौरान हुई जब सोहनलाल अपनी कार से साईं की ओर जा रहे थे। इस बीच हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और गोली उनके बाजू में लगी, और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्रारंभिक इलाज के बाद चंडीगढ़ के PGI रेफर कर दिया गया। फिलहाल सोहनलाल की हालत नाजुक बनी हुई है, और डॉक्टरों ने उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है।

सूत्रों की मानें सोहनलाल ने करीबन 1 वर्ष पूर्व इंटरकास्ट मैरिज की थी, जिसका विरोध उनकी पत्नी के परिवार ने शुरू से ही किया था। सूत्रों का कहना है कि वे कुछ दिनों पहले ही गांव लौटे थे, और उसी दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। हमलावर संभवतः पत्नी के रिश्तेदार हो सकते हैं, जो पुरानी रंजिश के चलते इस कदम पर उतर आए। हालांकि, पुलिस ने अभी इस दिशा में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. बरोटीवाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि हम जांच में कर रहे हैं और CCTV फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।


