सिरमौर के पच्छाद में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले की मौत, महिला घायल

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 04-08-2026

सिरमौर जिला  के उपमंडल पच्छाद अंतर्गत डिंगरी सर्जेट गांव में मंगलवार तड़के हुए दर्दनाक कार हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। मूसलाधार बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार हादसे में अब कार चालक बलवंत सिंह की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि खाई में गिरते वक्त कार एक पेड़ से टकराकर अधर में लटक गई थी।

हादसे के बाद घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया था, जहां डिंगरी सर्जेट (ग्राम पंचायत लाल टिक्कर) निवासी तपेंद्र सिंह (पुत्र जोगिंदर सिंह) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं, कार चला रहे उनके जीजा बलवंत सिंह (निवासी मरयोग) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी अंतिम सांस ली। दुर्घटना में तपेंद्र सिंह की पत्नी प्रभा देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका इलाज सिविल अस्पताल सराहां में चल रहा है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *