रिपब्लिक भारत न्यूज़ 06-08-2026
हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुड़िय़ा मर्डर केस में अहम गवाह पुलिस जवान दिनेश के सस्पेंशन के बाद अब तीन और पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है।
जानकारी के मुताबिक शिमला के एसपी गौरव सिंह ने अब 1 सब इंस्पेक्टर और दो कॉन्टेबलों को सस्पेंड किया है। बताया जा रहा है कि एक पुलिस जवान ने कोई पॉलिटिकल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी और दो अन्य पर शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप है। पुलिसकर्मियों पर सर्विस कंडक्ट रूल की अवहेलना करने का आरोप है।
सब-इंस्पेक्टर चिंतामणी, कांस्टेबल राजेश और अनूप शामिल पर गाज गिरी है और तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। दोनों सस्पेंशन के दौरान कांस्टेबल की तैनाती फिलहाल पुलिस लाइन शिमला में की गई है।
खबर के अनुसार, बताया जा रहा है कि दोनों कांस्टेबल की ड्यूटी कैदियों को एक स्थान से दूसरे स्थान या अदालत में पेश करने के लिए लगती थी लेकिन इस दौरान वह नशे में धुत्त रहते थे। कई बार दोनों की शिकायतें मिली थी।
