सरस संस्था द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में जगदीश चंद जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा जांचा गया 136 रोगियों का स्वास्थ्य 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 17-08-2026

मैनकाइंड ग्रुप द्वारा संचालित जगदीश चंद जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल नाहन रोड सूरजपुर, पांवटा साहिब के द्वारा, सरस संस्था के सौजन्य से राजपुरा में स्वास्थ्य जांच शिविर का  आयोजन किया गया।

 

इस शिविर में डॉक्टर आशिमा, डॉक्टर अंकिता शर्मा, विशाल तोमर, शीतल, कशीश शर्मा, तान्या भारद्वाज, राम लाल शर्मा, अंकुश आदि ने 136 रोगियों की जांच की जिसमें सामान्य रोग के 54 , आंखों की जांच 65 , दंत रोग के 17 मरीजो के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई।

 

अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डॉक्टर संजीव सहगल जी ने बताया कि जे.सी. जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल सूरजपुर में इंश्योरेंस कार्ड धारकों के लिए कैशलेस सुविधा, डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, सीटी स्कैन, आईसीयू , एनआईसीयू, ईसीजी,  डायलिसिस, एडवांस  लैब, फिजियो थेरेपी और लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं एवं एंबुलेंस उपलब्ध है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *