अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई केअमन बनयाल और संजीव धीमान ने क्रमिक भूख हड़ताल के 14वें दिन 24 घंटे का अनशन किया पूरा

15वें दिन आशीष शर्मा जी और आकर्षित जी ने संभाली जिम्मेदारी

“हॉस्टल फीस को कम करने की मांग को भी किया तेज़”

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 17-08-2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि की मांग को लेकर चलाया जा रही क्रमिक भूख हड़ताल आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के 14वें दिन शोध इकाई के कार्यकर्ता संजीव धीमान जी और अमन बनयाल जी ने 24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल सफलतापूर्वक पूर्ण की।

इसके उपरांत आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 15वें दिन विश्विद्यालय इकाई के विस्तारक आशीष शर्मा जी एवं आकर्षित जी अगले 24 घंटों के लिए क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि छात्रों की मांगों के समाधान होने तक आंदोलन को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा जाएगा।

वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में हॉस्टल फीस में की गई 75 प्रतिशत वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ा विरोध जताया है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि इतनी बड़ी फीस वृद्धि से छात्रों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, विशेषकर दूरदराज एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाले विद्यार्थियों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।

विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि हॉस्टल फीस में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए और पूर्व निर्धारित फीस बहाल की जाए। परिषद ने सवाल उठाया कि जब विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर एवं सुलभ सुविधाएं उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है, तो हॉस्टल जैसी मूलभूत सुविधा को महंगा क्यों किया जा रहा है।

विद्यार्थी परिषद की स्पष्ट मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रहित में फीस वृद्धि का निर्णय तत्काल वापस लेकर विद्यार्थियों को राहत प्रदान करे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *