टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, दर्दनाक हादसे में हिमाचल पुलिस के दो जवानों की मौत

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 17-08-2026

राजधानी शिमला के टालैंड और खलीनी मार्ग के बीच बीती देर रात एक ऑल्टो कार और टैंकर के बीच हुई ज़बरदस्त भिड़ंत में हिमाचल प्रदेश पुलिस के दो जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद से पूरे पुलिस महकमे और शहीदों के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों पुलिस जवान अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर टालैंड-खलीनी मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास सामने से आ रहे एक तेज़ रफ्तार टैंकर और कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए।

टक्कर के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान प्रवीण निवासी ननखड़ी और हेमंत निवासी जुब्बल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *