रिपब्लिक भारत न्यूज़ 26-08-2026
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की जिला स्तरीय समीक्षा समीति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए वार्षिक ऋण योजना 2026-27 के अंतर्गत जून-2026 को समाप्त तिमाही में हुई प्रगति की समीक्षा, राष्ट्रिय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम्, प्रधानमंत्री जन धन योजना व प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, वाई.एस.परमार विद्यार्थी ऋण योजना, महिला विकास निगम योजना, जिला उद्योग केंद्र द्वारा बैंकों को भेजे गए मामलों, की जून-2026 तक की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला समन्वयकों से अपनी शाखाओं में लबित मामलों को भी शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति को कृषि तथा कृषि आधारित क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति में बढ़ौतरी के लिए कहा।

बैठक में समिति द्वारा अवगत करवाया कि सिरमौर जिला में पीएम किसान लाभग्राही की कुल संख्या 53214 है जिसमें 40822 किसानों को केसीसी लाभ प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि तिमाही के दौरान 343 वितिय साक्षरता शिविर लगाए गये है। उपायुक्त ने बैंकों को जिला के दूर दराज क्षेत्रों में भी वितिय जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए।
समिति द्वारा अवगत कराया गया कि वित वर्ष 2026-27 के दौरान प्रधानमंत्री जन धन योजना के अन्तर्गत 158876, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 95339, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना मे 223633 तथा अटल पेंशन योजना में 48774 लाभार्थीे योजना में शामिल हुए। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जन धन योजना तथा प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना की प्रगति को देखते हुए जिला की सभी ग्राम पंचायतों में जन सुरक्षा कैंप लगाने के लिए कहा ताकि लोगों की जागरूकता के साथ-साथ इन योजनाओं को भी गति प्रदान की जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि कम आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैंकिंग सुविधाओं को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। सभी बैंक ऋण आबटन के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करंे ताकि लोगों को स्वरोजगार के क्षेत्र में अधिक से अधिक लाभ मिल सके। बैठक में बताया कि वाई.एस.परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत जिला के पात्र 06 विद्यार्थियों को 62,81,546 रुपये का ऋण 01 प्रतिशत ब्याज दर उपलब्ध कराया गया है।
यूको आरसेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यूको आरसेटी अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ब्यूटी पार्लर, घरेलु अगरबती निर्माण, कृषि उद्यमी, खिलौने निर्माण, पापड, आचार बनाना, मधुमक्खी पालन, जूट बैग, फास्ट फूड, डेयरी फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट बनाना, टेलरिंग, सहित विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में दिए जा रहे निशुल्क रोजगार सम्बन्धी प्रशिक्षण का लाभ युवा वर्ग को उठाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संस्थान में लगने वाले सभी प्रशिक्षण शिविरों की समय पर पात्र युवाओं को जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने बैंको से सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों के आवेदनों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने तथा उदारपूर्वक ऋण उपलब्ध करवाने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि जब भी आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है तो सभी विभाग अपने विभाग की स्वरोजगार सम्बन्धी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षुओं को प्रदान करना सुनिश्चित बनायें।
यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा बताया गया कि यूको आरसेटी द्वारा जून 2026 को समाप्त तिमाही के दौरान 07 विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से 209 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
अग्रणी जिला प्रबंधक सिरमौर सनोज कुमार सिंह ने बैठक का संचालन करते हुए तिमाही की प्रगति की जानकारी प्रदान की। उन्होंने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत जितने भी लक्ष्य बैंकों के लिए निर्धारित किये गये हैं उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।
बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ राहुल जोशी, एजीएम नाबार्ड बिकम जीत सिंह, एलडीएम के सनोज कुमार, उप निदेशक कृषि साहिब सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस पवन कुमार, तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के अलावा विभिन्न बैंकों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
