पांवटा में दो मोटर साइकिल भिड़े, बच्चे समेत 4 घायल…

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 25-10-2026

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में बीते दिन दो मोटर साइकिलों में भिड़ंत होने से उन पर सवार एक बच्चे समेत 4  लोगो घायल हो गये। जिनमे एक महिला भी शामिल हैं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि  पुलिस थाना पुरुवाला  में अविनाश पुत्र श्री रणजीत सिंह, निवासी गांव कांशीपुर, पो० निहालगढ़, तह० पांवटा साहिब, जिला सिरमौर  ने मामला दर्ज करवाया के ब्यान पर थाना में मामला दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 24-10-2026 को समय करीब 08:00 बजे वह अपनी गाड़ी में पांवटा साहिब से अपने घर कांशीपुर जा रहा था।

ज्वालापुर मे बायोडीजल कंपनी के पास पहुंचा तो एक मोटर साइकिल ने उसकी गाड़ी को पीछे से तेज रफ्तार में ओवरटेक किया और सामने सतौन की तरफ से अपनी साइड आ रही मोटर साइकिल को गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दोनों मोटर साइकिल सवार सड़क पर गिर गए। ओवरटेक करने वाली मोटर साइकिल का नंबर UP11CM-5919 था, जिसके चालक का नाम पूछने पर मनीष पुत्र श्री अशोक कुमार, निवासी गांव धम खेड़ी, पो० हलालपुर, तह० व जिला सहारनपुर (U.P.) मालूम हुआ ।

सामने से आ रही मोटर साइकिल नं० HP17D-0838 पर एक व्यक्ति, एक बच्चा और एक महिला सवार थी। पूछने पर चालक ने अपना नाम रवि कुमार तथा बच्चे का नाम तनवीर कुमार बताया । इस हादसे में दोनों मोटर साइकिल के चालक और बच्चे तनवीर तथा एक महिला सभी निवासी टोकियों सैनवाला, माजरा को चोटें आई है ।

एसपी ने बताया कि  पुलिस थाना पुरुवाला  में मोटर साइकिल चालक मनीष के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी जांच जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *