दलीप ठुंडू और खजान कंवर की “महासती सुरमी भाग -2” हारुल “दलीप ठुंडू” युट्युब चैनल पर लॉन्च

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 30-10-2026

हिमाचली संस्कृति और सभ्यता को बढ़ावा देने के साथ साथ हमारी ऐतिहासिक विरासत और लोक गाथाओं को लोकगीतों के माध्यम से लोगों तक पहुँचा रहे ठैठ पहाड़ी गायक दलीप ठुंडू और खजान कंवर का नया पहाड़ी गाना “महासती सुरमी भाग -2” हारुल “दलीप ठुंडू” युट्युब चैनल पर लॉन्च हो गया है।

संनद रहे कि यह एक सुरमी देवी नामक महिला की विरांगनागाथा है। जिन्होंने इस क्षेत्र के सर्व शक्तिशाली देवता बीजट महाराज जी के उपस्थिति और आशीर्वाद से सतीत्व प्राप्त किया। जिनके जौहर को स्वयं बीजट महाराज जी ने अपनी शक्ति से अग्नी प्रदान की।

ज्ञात रहे की इसी विरांगनागाथा की भाग -1 हारुल को लोगों ने भरपूर प्यार दिया और यह हारुल समस्त क्षेत्र में प्रचलित है। दोनों गायकों ने समस्त लोगों से अपील की है कि ऐसी पौराणिक गाथाओं को संजोने के लिए अपना भरपूर प्यार दें ताकि आगे भी मनोबल बना रहे।

इस गाने रिलीज़ के मौके पर लोकगायक दलीप ठुंडू व खजान कंवर, अतर नेगी, नरेंद्र ठुंडू, दिनेश सिंह चौहान, सतपाल ठुंडू, सामर्थ ठाकुर, रतन कंवर, श्याम लाल पूंडीर, संजय कंवर, दिनेश पूंडीर, जयप्रकाश तोमर, दलीप सिंह, रॉबिन शर्मा, प्रीती चौहान, नीलम चौहान, प्रीती, रविना शर्मा, नरेश पाबुच, कपिल शर्मा आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *