सफल बोलीदाताओं को मौके पर जमा करवानी होगी नीलामी राशि




रिपब्लिक भारत न्यूज़ 30-10-2026
अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के दौरान देवशीला एवं सहस्रधारा में प्रसाद वितरण के प्लॉटों का आवंटन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में तहसीलदार ददाहू द्वारा जारी आदेशों के अनुसार नीलामी प्रक्रिया 11 नवंबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे श्री रेणुका विकास बोर्ड के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
नीलामी के लिए सहस्रधारा स्थित प्लॉट का आरक्षित मूल्य 60,000 रुपये तथा देवशीला स्थित प्लॉट का आरक्षित मूल्य 35,000 रुपये निर्धारित किया गया है।
नीलामी की शर्तों के अनुसार सफल बोलीदाता को नीलामी राशि मौके पर ही एकमुश्त जमा करवानी होगी। यदि सफल बोलीदाता निर्धारित राशि जमा करवाने में असमर्थ रहता है, तो उसकी बोली निरस्त कर दी जाएगी तथा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
