हिमाचल रग्बी टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन: SGFI 70वें नेशनल गेम्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंची बॉयज और गर्ल्स टीमें

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 02-11-2026

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में त्यागराज स्टेडियम देहली में आयोजित की जा रही अंडर-19 बॉयज और गर्ल्स नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश की रग्बी टीमों ने इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता में पहली बार भाग ले रही हिमाचल प्रदेश की बॉयज और गर्ल्स दोनों ही टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे हिमाचल प्रदेश के खेल जगत और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

गर्ल्स टीम का एकतरफा दबदबा
लीग मैचों के दौरान हिमाचल की गर्ल्स टीम ने मैदान पर अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन किया। टीम ने मजबूत प्रतिद्वंद्वी मणिपुर और असम को एकतरफा मुकाबलों में शिकस्त देकर शान से क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

इस बेहतरीन सफलता में बॉयज टीम के कप्तान आर्यन और गर्ल्स टीम की कप्तान स्नेहा सिरमौर का नेतृत्व सराहनीय रहा। दोनों कप्तानों और उनकी पूरी टीम के उत्कृष्ट खेल के कारण ही हिमाचल आज राष्ट्रीय मंच पर यह गौरव हासिल कर पाया है।

कोच और संगठन के मार्गदर्शन की सराहना
टीम की इस सफलता के पीछे उनके कोच अनिल सोलंकीया , सुषमा रानी, राहुल चौधरी और सुनील सुधीर का कड़ा परिश्रम और कुशल मार्गदर्शन है, जिनके तहत दोनों टीमें लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

इसके साथ ही, रग्बी संगठन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद, डॉ. विशाल सरीन और पूरे संगठन के विशेष सहयोग और उचित मार्गदर्शन के कारण ही खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है।

प्रदेश भर से मिली बधाइयाँ
दोनों टीमों के इस धमाकेदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन पर खेल विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर संतोष चौहान, टेक्निकल मेंबर सुरेंद्र शर्मा,स्पोर्ट्स ऑफिस से राकेश, श्री एम.आर. संख्यान, जिला सिरमौर एडीपीओ दीपिका गुरंग, धर्मेंद्र चौधरी, समाजसेवी पवन चौधरी, एनपीएस नारंग और सुखविंदर चौधरी ने खिलाड़ियों, कोचों और संगठन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रग्बी संगठन और खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि क्वार्टर फाइनल में भी हिमाचल के यह जांबाज खिलाड़ी अपना विजय रथ जारी रखेंगे और प्रदेश के लिए मेडल जीतकर लौटेंगे रगबी संगठन के प्रेसीडेंट डॉ विकास सूद और महासचिव विशाल शरीन ने भी इस उपलब्धि पर बधाई दी है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *