रिपब्लिक भारत न्यूज़ 14-08-2024
करियर अकादमी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हर्षोल्लाह से आयोजन हुआ | आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधक अध्यक्ष श्री शिव शंकर राठी जी ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का आगाज किया |
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश सोलंकी ने मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत किया व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को देश के प्रति निष्ठा व समर्पण भाव को अपनाने के लिए कहा |
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विद्यालय प्रांगण में अंतर सदन नृत्य व समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ विद्यालय के आर्कटिक, अटलांटिक, इंडियन व पेसिफिक सदन के छात्रों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया|छात्रों का उल्लास देखते ही बनता था | परिसर में देशभक्ति व तिरंगे के रंगों की वेशभूषा पहने छात्रों की छटा बिखरी पड़ी थी|
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उपप्रधानाचार्य श्रीमती रोज डिसूजा जी ने मुख्य अतिथि महोदय व निर्णायक मंडल तथा शिक्षक गणों का कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया | अंतर सदन प्रतियोगिता के समूह गान में अटलांटिक सदन प्रथम, इंडियन सदन द्वितीय, आर्कटिक सदन तृतीय रहा | वहीं समूह नृत्य में भी अटलांटिक सदन प्रथम व पेसिफिक सदन द्वितीय, आर्कटिक सदन तृतीय रहा |
प्रबंधक समिति के अध्यक्ष श्री शिव शंकर राठी जी व उपाध्यक्ष श्री मनोज राठी जी व प्रधानाचार्य श्री राजेश सोलंकी जी ने उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी व छात्रों को देश के प्रति तन मन धन न्योछावर करने की प्रेरणा दी |