दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित हो रावी में गिरी कार, दो अध्यापकों की मौत:2 अन्य गंभीर  

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 11-09-2024

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा  हुआ है। खड़ामुख होली-उतराला मार्ग  पर कार हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में दो अध्यापकों की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल  हो गए है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल होली में छात्रों की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद चार अध्यापक घर लौट रहे थे। इस दौरान खड़ामुख होली-उतराला सड़क पर क्यारी पुल के समीप उनकी कार रावी नदी में जा गिरी।

हादसे में एक अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा। मृतकों की पहचान दिलीप चंद निवासी सरैणा राख और नवीन कुमार निवासी होली के तौर पर हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल कमलेश कुमार को चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया है, जबकि जर्म सिंह का चंबा में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों अध्यापकों के शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *