रिपब्लिक भारत न्यूज़ 24-11-2024
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की लगघाटी में आग लगने से चार मकान जल कर राख हो गए हैं। घाटी के तियुन गांव में आग इतनी तीव्रता से फैली कि देखते ही देखते चार मकानों को अपनी आगोश में ले लिया। आग में 3 गायें और 10 भेड़ें भी जल गईं। एक परिवार का मुखिया लुहारी राम घायल हो गया। अनुमान है कि आगजनी की इस घटना में 70 से 80 लाख तक का नुकसान रहा है। सभी मकान काठकुणी शैली के बने हुए थे।
वहीं चंबा जिला के सुरंगानी के वायर लैस कॉलोनी में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें एनएचपीसी कॉलोनी के 8 क्वार्टर जलकर राख हो गए। समय रहते सभी लोगों को बचा लिया गया। लेकिन, उनके सामान को नहीं बचा सके। उसी दौरान 3 सिलेंडर फटने से पूरी सुरंगानी में दहशत का माहौल पैदा हो गया। जिस वजह से उन लोगों के सामान को नहीं बचाया जा सका।
सूचना मिलने पर सुरंगानी और सलूणी से फायरबिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गई। इस अग्निकांड से लोग बड़े सहम से गए हैं ये लोग अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए एनएचपीसी के इन क्वार्टर में रहा करते थे। रविवार सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
एसडीएम सलूणी नवीन कुमार शर्मा ने बताया की भीषण अग्निकांड में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। क्वार्टरों में रखा सामान जल गया है। बहरहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।