अनूप शर्मा सर्वसम्मति से चुने  पच्छाद भाजपा   मंडल अध्यक्ष   

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 19-12-2024

 

सिरमौर जिला के उपमंडल सराहां में पच्छाद भाजपा मंडल की बुधवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मंडल के प्रभारी लखविंदर सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से अनूप शर्मा को पच्छाद भाजपा मंडल का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रभारी लखविंदर सिंह राणा ने कहा कि हम लोग भाग्यशाली हैं कि भाजपा विचारधारा से जुड़े हैं व हमारा नेतृत्त्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की एक ऐसी पार्टी है जिसमें विश्व में सबसे ज्यादा सदस्य जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार युवाओं और नए चेहरों को जहां पार्टी पदाधिकारी की दायित्त्व दे रही है। वहीं, चुनाव लडऩे के लिए भी नौजवान युवाओं को आगे ला रही है जो कि राष्ट्र के लिए शुभ संकेत है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बनने के बाद अनूप शर्मा ने कहा कि वह 1993 से राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़े हैं। उसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व भाजपा के कार्यकर्ता व पंचायत प्रधान के रूप में लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा पहले उन्हें मंडल महामंत्री व उपाध्यक्ष का दायित्त्व भी सौंपा था जिस पर उन्होंने खरा उतरने की कोशिश की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *