गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में स्व डॉ. मनमोहन सिंह की याद में अखंड पाठ का आयोजन

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 09-01-2025

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में आज  गुरुद्वारा साहिब शीश महल में अखंड पाठ, भोग और कथा का आयोजन किया गया।भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। डॉ. मनमोहन सिंह का इस गुरुद्वारे से विशेष लगाव था।

भोग के बाद गुरुद्वारा परिसर में संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा साहिब की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में स्थानीय मुद्दों और किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।यूनियन के अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक सरल व्यक्तित्व और प्रभावशाली प्रधानमंत्री थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में बड़ा योगदान दिया।

बैठक में यूनियन के सह संयोजक गुरविंदर सिंह, महासचिव गुलजार सिंह, हरजीत सिंह, महिला जिलाध्यक्ष रंजीत कौर, चेयरमैन ओम प्रकाश और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में किसानों की समस्याओं को सुलझाने और स्थानीय विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य किसानों की आवाज को मजबूत करना और उनके हितों की रक्षा करना था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *