रिपब्लिक भारत न्यूज़ 21-04-2025
हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार में सोमवार सुबह एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित हो खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 24 लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब दस बजे बोलेरो कैंपर एचपी 10ए 6385 डोडरा से क्वार की ओर जा रही थी। इसी बीच गोसांगो के पास खाई में जा गिरी।
हादसे के वक्त गाड़ी में 25 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य किया गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासु पहुंचाया गया है। हादसे में 17 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। इनका उपचार क्वार अस्पताल में चल रहा है।
मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय शाना देवी पत्नी कमाल चंद ग्राम डोडरा के रूप में हुई है। प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत और गंभीर रूप से घायलों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दे दी है।
डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि गाड़ी ओवर लोडिड थी। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
घायलों की सूचि
घायलों की पहचान तारा चंद पुत्र सजनू, यशपाल पुत्र चैन दास, सुषमा देवी पत्नी मंगत राम, अमन पुत्र सूरत मल, सुरमा देवी पत्नी राज देव, गुलाब सिंह पुत्र भोला राम, अरनव पुत्र राजदेव, हेमलता पत्नी विक्की, रीता पत्नी नील चंद, वाना देवी पत्नी मंगलु राम, ममता पत्नी संजु, जसपति पत्नी कृपा राम, भगत चंद पुत्र गोविंद राम, सजन देवी पत्नी जिया लाल, कल्पना पत्नी गंगा श्याम, निता देवी पत्नी संत राम, रोजी सिंह पुत्र झुणु राम, कुमारी काम्या पुत्री विक्की, देव राज पुत्र माया राम, राजमणी पत्नी बाबु राम, राज राम पुत्र नरमी राम, राजेश पुत्र राम रतन, विकास पुत्र बाबु राम, नवीन कुमार पुत्र दलीप सिंह के रूप में हुई है। सभी घायल डोडरा के रहने वाले हैं। सात घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।