हिमाचल में समय पर होंगे पंचायती राज चुनाव ,नहीं होगा नई पंचायतों का गठन: अनिरुद्ध सिंह 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 03-11-2025

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर चल रही चर्चा के बीच पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बड़ा बयान दिया है। अनिरुद्ध सिंह ने स्पष्ट  शब्दों में कहा कि प्रदेश में कोई नई पंचायत का गठन नहीं किया जा रहा है, और प्रदेश में समय पर पंचायती राज चुनाव आयोजित किए जाएंगे। साथ ही मंत्री अनिरुद सिंह ने कहा कि सरकार चुनाव के लिए नया रोस्टर लागू करने पर भी विचार कर रही है।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में आपदा से भारी नुकसान हुआ है। इसके चलते प्रदेश में फिलहाल डिजास्टर एक्ट जारी है। हालांकि इस दौरान अनिरुद्ध सिंह ने सीधे शब्दों में कहा कि प्रदेश में पंचायती राज चुनाव समय सीमा के भीतर होंगे। उन्होंने कहा कि इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। वहीं इस दौरान अनिरुद्ध सिंह ने नई पंचायत के गठन को लेकर भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में किसी नई पंचायत का गठन नहीं किया जा रहा है।

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि नई पंचायत के गठन को लेकर कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की आर्थिक स्थिति भी नहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश में रोस्टर से जुड़ी कुछ शिकायतें भी उन्हें मिली हैं। ऐसे में विभाग नया रोस्टर लाने को लेकर विचार कर रहा है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि रोस्टर की मंजूरी कैबिनेट से ली गई है। अब नया रोस्टर लागू करने को लेकर विभाग पुनर्विचार कर रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *