हिमाचल सरकार के खिलाफ धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में बीजेपी का प्रदर्शन, प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ता

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 04-12-2025

हिमाचल  सरकार के तीन साल के कार्यकाल के विरोध में बीजेपी का धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन चल रहा है। प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में पार्टी वर्कर इस प्रदर्शन में शामिल हुए है। बीजेपी विधायक दल के अलावा , पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार पदाधिकारी मौजूद हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने बताया- सरकार से बेरोजगार, कर्मचारी, पेंशनर, किसान, मजदूर, महिलाएं और उद्योगपति सभी नाराज है। कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। देवभूमि हिमाचल में दिन दहाड़े गोलियां चल रही है। मर्डर-रेप बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए, कांग्रेस सरकार के कुशासन और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ आज भाजपा प्रदर्शन कर रही है। वर्तमान सरकार अब तक की सबसे निकम्मी, दिशाहीन और भ्रष्ट साबित हुई है। इसी वजह से बीजेपी ने ‘व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार’ नारा दिया है।

बीजेपी के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण रैली नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का रैला है, जिसमें हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर परिवार का आक्रोश उमड़कर सामने आया है।संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो गारंटियाँ की थीं, 3 साल बीत जाने के बाद भी एक भी गारंटी को जमीन पर पूरा नहीं किया गया। युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आर्थिक सहायता, किसानों को राहत और जनता को सस्ती सेवाओं के वादे सिर्फ भाषणों तक सीमित रह गए हैं।रैली में भारी जनसमर्थन को देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि हिमाचल की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है और कांग्रेस सरकार का अंत अब दूर नहीं।

बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए जोरावर स्टेडियम और विधानसभा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग कर दी है। चप्पे चप्पे पर पुलिस जवान तैनात कर दिए गए

है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *