रिपब्लिक भारत न्यूज़ 09-12-2025
चालक परिचालक यूनियन के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी को बंद करना है तो बंद कर दो बस हमें हमारा हक का दे दो। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की कार्यशालाओं में न कलपुर्जे हैं न मैकेनिक, खराब बसें रूटों पर चलाने के लिए प्रबंधन की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। रूट पर बसें खराब होने पर पब्लिक चालक-परिचालकों को पीट रही है।

मानसिंह ठाकुर ने कहा कि चालक-परिचालकों का रोष अब चरम पर है। तुरंत वेतन और लंबित वित्तीय लाभ जारी न किए गए तो 24 दिसंबर को संघ की ओर से कड़ा फैसला लिया जाएगा और अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर बसें खड़ी कर देंगे। उन्होंने कहा कि वेतन भत्तों का समय पर भुगतान नहीं होने से उनके लिए परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। HRTC घाटे में नहीं है अगर है तो प्रबंधन और सरकार की वजह से हैं।
