भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2025 में विभा वाणी इंडिया राज्य चैप्टर हिमाचल प्रदेश की टीम पहुची चंडीगढ़ 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 12-12-2025

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2025 का आयोजन चण्डीगढ़ में किया गया। इसमें विभा वाणी इंडिया के नेतृत्व में विभा वाणी इंडिया राज्य चैप्टर हिमाचल प्रदेश की टीम धीरज रमौल की अध्यक्षता में पहुची चंडीगढ़। जिसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने भाग लिया। महोत्सव का उद्देश्य सर्वजनों तथा सामाजिक परिवर्तन में प्रौद्योगिकी की भूमिका का प्रचार करना भी था।

महोत्सव में विभा वाणी इंडिया राज्य चैप्टर हिमाचल प्रदेश के समन्वयक धीरज रमौल व प्रयास सोसायटी के सचिव धीरज रमौल को जल के क्षेत्र में परम्परागत तरीकों सहित नए प्रयास करने हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागी सामाजिक संगठनों के 10 प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्टिफ़िकेट देकर सम्मानित किया गया।

हिमाचल प्रदेश समन्वयक व प्रयास सोसाइटी सचिव धीरज रमौल ने बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में अपनाए जा रहे तौर-तरीकों से समाज को अवगत करवाने के लिए विभावाणी निरंतर प्रयास करती रहेगी। इस बार विभा वाणी इंडिया राज्य चैप्टर हिमाचल प्रदेश के वाईस चैयरमेन राकेश ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में आपदा पर हुए नुक्सान पर और आपदाओं से बताओ के लिए क्या क्या तैयारी करें इस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2025 मे अपनी प्रजेंटेशन प्रस्तुत की और टोप टेन में आकर समानित होकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया।


विभा वाणी इंडिया राज्य चैप्टर हिमाचल प्रदेश के समन्वयक धीरज रमौल ने पानी और पर्यावरण पर हिमाचल प्रदेश की स्थिति को रखा और हिमाचल प्रदेश में पानी और पर्यावरण में हो रहे नुक्सान पर अपनी प्रजेंटेशन के द्वारा प्रकाश डाला व इसमें रोकथाम व पानी कै रिचार्ज करने पर भी  धीरज रमौल ने प्रकाश डाला जिसके लिए इस पर धीरज रमौल को प्रशस्ति पत्र व सर्टिफ़िकेट देकर सम्मानित भी किया गया।

विभा वाणी इंडिया राज्य चैप्टर हिमाचल प्रदेश की टीम चैप्टर के समन्वयक धीरज रमौल की अध्यक्षता में इस भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2025 में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ में उपस्थित हुए जिसमें विभा वाणी इंडिया राज्य चैप्टर हिमाचल प्रदेश के चैयरमैन अनीता शर्मा, संयुक्त सचिव मिनाक्षी शर्मा, सदस्य नरेश कुमार, सदस्य कपिल कुमार, सदस्य सुशील गोतम, सदस्य शेर चन्द, सदस्य हरी राम डोगरा, सदस्य जसबीर सिंह आदि सदस्यों ने इस भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2025 कार्यक्रम चंडीगढ़ में भाग लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *