भाजपा ओबीसी मोर्चा पाँवटा साहिब मण्डल की बैठक संपन्न
रिपब्लिक भारत न्यूज़ 20-12-2025
आज लो०नि०वि० विश्राम गृह, पाँवटा साहिब में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा मण्डल की बैठक आयोजित की गई। बैठक ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्री सुरेश चौधरी जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक में ओबीसी मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे “वन बूथ 10 ओबीसी सदस्य” अभियान एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अभियान को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, संगठन को मजबूत करने तथा ओबीसी समाज की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर पाँवटा साहिब विधानसभा के विधायक श्री सुखराम चौधरी जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ओबीसी समाज के सम्मान, अधिकार और उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “वन बूथ 10 ओबीसी सदस्य” अभियान को जन-आंदोलन बनाकर प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मजबूत करें, ताकि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

बैठक में भाजपा मण्डल अध्यक्ष पाँवटा साहिब श्री हितेन्द्र कुमार धवन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गिरिपार श्री रमेश तोमर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी वन बूथ 10 ओबीसी सदस्य अभियान श्री पवन चौधरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री सुभाष चौधरी, जिला ओबीसी महामंत्री श्री रमेश चौधरी, जिला ओबीसी उपाध्यक्ष श्री अनिल चौधरी सहित जिला एवं मण्डल ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।


