सुशासन सप्ताह के तहत सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए  उपायुक्त सम्मेलन कक्ष में कार्यशाला आयोजित

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 23-12-2025

सिरमौर जिला के नाहन स्थित उपायुक्त सम्मेलन कक्ष में आज सुशासन सप्ताह के तहत सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की।

उपायुक्त ने अधिकारियों को तत्परता से कार्य करने को कहा। उन्होंने लोगों की शिकायतों को समयबद्ध रूप से निवारण करने को कहा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को अपने विभागों से संबंधित पोर्टल की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

नाहन में आयोजित यह कार्यशाला 19 से 25 दिसंबर, 2025 तक आयोजित सुशासन सप्ताह के तहत ई सर्विस में सुधार लाने के लिए आयोजित की गई।

कार्यशाला में सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई सर्विस में पारदर्शिता, जवाबदेही, लोक प्रशासनिक एवं अन्य सेवाओं में सुधार, आदि के लाभ बारे जानकारी दी गई।

कार्यशाला में हिमाचल ऑनलाइन सेवा, लोक मित्र केंद्र, आधार सेवा, ई ऑफिस, राजस्व प्रबंधन प्रणाली, लिटिगेशन प्रबंधन प्रणाली, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100, इत्यादि की जानकारी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवा विभाग, प्राथमिक शिक्षा तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुति के माध्यम से दी गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *