पांवटा साहिब में 6.56 ग्राम चिट्टे के साथ धरे गए महिला और पुरुष  

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 27-12-2025

सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्शन टीम  ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विश्वकर्मा चौक के पास स्थित एमसी पार्किंग की बेसमेंट में छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने बेसमेंट के एक कमरे में दबिश देकर एक महिला और एक पुरुष को भारी मात्रा में स्मैक/हेरोइन का सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों की पहचान रेखा पत्नी साहिल और अमन  पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है, जो दोनों पांवटा साहिब की वाल्मीकि बस्ती (वार्ड नं. 7) के निवासी हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 6.56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *