रिपब्लिक भारत न्यूज़ 05-03-2026
कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने हिमाचल से एक मात्र राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। अनुराग शर्मा से सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों व विधायकों की मौजूदगी में विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बीजेपी ने इस बार कोई नामांकन नहीं भरा और अनुराग शर्मा इकलौते उम्मीदवार हैं। ऐसे में वो निर्विरोध राज्यसभा पहुंचेंगे।

सीएम सुक्खू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार जताते हुए कहा कि एक आम आदमी का नाम राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया। कांग्रेस हाई कमान ने ऐसे कार्यकर्ता को राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया जो कांग्रेस की विचारधारा से पिछले 30 वर्षों से पार्टी से जुड़े हैं। जिन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगी कि वो राज्यसभा जाएंगे। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक युवा चेहरे पर विश्वास जताया है। इससे कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ेगा।
इससे पहले कांग्रेस ने 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई थी। लेकिन सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तय समय पर नहीं पहुंच पाए, वह राज्य सचिवालय में ही थे। करीब साढ़े तीन घंटे बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। सुक्खू दोपहर 2.23 बजे विधानसभा पहुंचे, यहां विधायकों के साथ बैठक के बाद 2.40 बजे नामांकन दाखिल करने पहुंच गए।
