मनाली में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, सबकुछ जलकर राख

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 06-03-2026

हिमाचल प्रदेश के  मनाली के समीप करजां गांव में देर रात एक मकान में आग लग गई।लकड़ी के  इस मकान में आग लगने से  गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। जिस मकान में आग लगी वह निहाल चंद पुत्र चमन लाल का था। आग से मकान में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।

रात लगभग सवा आठ बजे लगी आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग ने मकान की ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की इस  घटना में छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मनाली व पतली कूहल से मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।आग से साथ लगते मकानों को बचाया गया।घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अग्निशमन विभाग मनाली के प्रभारी सरनपत ने बताया कि निहाल चंद को आग लगने से लगभग छह लाख का नुकसान हुआ है। आसपास की लगभग 50 लाख की संपत्ति को बचाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *