रिपब्लिक भारत न्यूज़ 13-03-2026
पायल वर्मा, अक्षय ने राजकीय उच्च पाठशाला चनोग से कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर श्री निवास रामानुज छात्र डिजिटल योजना के अन्तर्गत ई. वाउचर पुरस्कार प्राप्त किए है।
साथ ही चनोग विद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्र आदित्य कश्यप ने राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति प्राप्त की है, जो कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इससे विद्यालय में पढ़ रहे अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा मिली।
