रिपब्लिक भारत न्यूज़ 13-03-2026

मैनकाइंड ग्रुप द्वारा संचालित जगदीश चंद जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल नाहन रोड सूरजपुर, पांवटा साहिब के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरोग बनेड़ी में साईं इटरनल फाऊंडेशन न्यू शिमला के सौजन्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में डॉक्टर अमित मंगला, डॉक्टर रोमानी बंसल, डॉक्टर अनीश अहमद हाशमी, डॉक्टर आशिमा, डॉक्टर अंकिता शर्मा, विशाल तोमर, नीलम ठाकुर, प्रियंका पुंडीर , कोमल सिन्हा, राम लाल शर्मा, अंकुश,कमल आदि ने 344 रोगियों की जांच की जिसमें सामान्य रोग के 64, प्रसुति एवं स्त्री रोग 36,आंखों की जांच 158, दंत रोग के 28, नाक,कान, गले के 26 तथा बाल रोग के 32 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई।

अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डॉक्टर संजीव सहगल जी ने बताया कि जे.सी. जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल सूरजपुर में डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, आईसीयू , एनआईसीयू, ईसीजी, डायलिसिस,एडवांस लैब, फिजियो थेरेपी और लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं एवं एंबुलेंस उपलब्ध है।
स्वास्थ्य शिविर के अंत में साईं इटरनल फाऊंडेशन द्वारा सभी मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ को स्मृति चिन्ह, टोपी -शाल भेंट किया गया।
