पावंटा साहिब में अवैध पिस्टल,दो मैगजीन और 8 जिंदा  कारतूसों के साथ युवक गिरफ्तार 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 13-03-2026

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में अवैध हथियारों की तस्करी का मामला सामने आया है। यहाँ SIU और साइबर सेल नाहन की संयुक्त टीम ने पुरुवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक को अवैध पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को  सूचना मिली थी कि मेहरबान उर्फ अरबाज उम्र 22 साल  निवासी मैहरुवाला (पांवटा साहिब), इलाके में अवैध पिस्टल और देसी कट्टों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और वर्तमान में भी उसके पास अवैध हथियार मौजूद है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए आरोपी के घर पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस (रौंद) बरामद किए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह हथियार कहां से लाया था और इलाके में किसे सप्लाई करने वाला था।

 

मामले की पुस्टि करते हुए एस पी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी नेबताया कि पुरुवाला पुलिस ने आरोपी मेहरबान उर्फ अरबाज के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 30 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *