रिपब्लिक भारत न्यूज़ 18-03-2026
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के पुलिस थाना बंगाणा के तहत थानाकलां क्षेत्र के निकट हरिनगर में देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क किनारे पलट गई। ये सभी श्रद्धालु पीरनिगाह के बाद शाहतलाई जा रहे थे।
इस सड़क हादसे में पंजाब के एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की टांग टूट गई। बस हादसे में करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस के अनुसार बस में सवार पंजाब के जालंधर के श्रद्धालु पीरनिगाह में माथा टेकने के बाद शाहतलाई जा रहा था।
पुलिस ने घटनास्थल पर जायजा लिया है। घायलों को थानाकलां और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
