प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत अनुसूचित जाति श्रेणी के योग्य उम्मीदवार स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए आवेदन आमन्त्रित 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 23-03-2026

जिला सिरमौर में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा लागू की गई केंद्र प्रायोजित योजना “प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना” PM-AJAY के तहत अनुसूचित जाति श्रेणी के योग्य उम्मीदवारों से स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।
यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने देते हुए बताया कि आवेदन जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय नाहन अथवा तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में 31 मार्च, 2026 से पूर्व जमा करवाने होंगे। आवेदन फॉर्म  NIELIT शिमला की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कोर्स अप्रैल, 2026 से शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी हेतु  3 महीने तक प्रतिदिन 2 घंटे ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित होगा इसके लिए आवेदक किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना चाहिए। उन्होंने बतया कि ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग और पब्लिशिंग असिस्टेंट के लिए 3 महीने तक प्रतिदिन 4 घंटे ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित होगा इसके लिए आवेदक 12वीं पास होना चाहिए। ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए योग्यता मानदंड में आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष, अनुसूचित जाति श्रेणी से संबंधित तथा हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। बीपीएल प्रार्थी को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 प्रतिशत सीटें महिला आवेदक के लिए आरक्षित होंगी।

कल्याण अधिकारी ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान ट्रेनीज को 2 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा जिसके लिए कोर्स के दौरान कम से कम 85 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज होनी आवश्यक होगी।

अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय, नाहन के दूरभाष नंबर 01702-222374 पर भी संपर्क कर सकते है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *