रिपब्लिक भारत न्यूज़ 22-04-2026

आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने कमला नेहरू हॉस्पिटल में 24 घंटे का धरना जारी कर दिया है। सरकार ने कमला नेहरू हॉस्पिटल से जो गायनी ओ पी डीआईजीएमसीके लिए शिफ्ट की है।उसका विरोध महिला समिति निरंतर कर रही है। सरकार का फैसला की कमला नेहरू हॉस्पिटल कोआईजीएमसी शिफ्ट किया जाना है सरासर महिला विरोधी फैसला है।जो महिला समिति कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

महिला समिति ने अभी 13 अप्रैल को भी कमला नेहरू हॉस्पिटल पर जोरदार प्रदर्शन किया था।लेकिन प्रदर्शन के दो दिन बाद ही हमारे सी एम महोदय जी का बयान आता है कि वो सिर्फ गायनी वार्ड igmc के लिए शिफ्ट कर रहे हैं ना कि शिशु मातृ ओपीडी । साथ ही उनका कहना हैं कि आईजीएमसी में बदलाव का कारण कमला नेहरू हॉस्पिटलमें उचित सुविधा ना होना है। महिला समिति का कहना हैं कि उन्हें कमला नेहरू हॉस्पिटल में उचित सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए थी।ना कि कमला नेहरू हॉस्पिटल को खत्म करकेआईजीएमसी और चम्याना के लिए पूरी तरह महिला विरोधी है।
महिला समिति का कहना है कि कमला नेहरू हॉस्पिटल पूरे राज्य का एक मात्र मातृ एवं शिशु हॉस्पिटल है जहां पूरे राज्य से बड़ी कठिनाइयों से शिमला पहुंचती हैं।इसके साथ ही गायनी पेशंट को धूप की बहुत जरूरत रहती हैं। और उनका इलाज बड़ी एहतियात से करना पड़ता हैं।जो कि आईजीएमसी में बदलने से उन्हें इन्फेक्शन का भी ख़तरा बना रहेगा। और साथ ही महिला समिति का मानना ये भी है कि महिलाओं को एक ही छत के नीचे पूरा इलाज़ मिलना चाहिए।
आईजीएमसी में और ओपीडी भी चलती हैं।और पूरे राज्य से मरीज अपने इलाज के लिए वहां पहुंचते है।जिसके कारण वहां काफी भीड़ भी रहती हैं।जिसके कारण भी महिलाओं को अपना इलाज वहां करवाना काफी मुश्किल हो जाएगा।

इसलिए महिला समिति मांग करती है कि कमला नेहरू हॉस्पिटल की गायनी ओपीडीआईजीएमसी से कमला नेहरू हॉस्पिटलवापिस लाई जाए और कमला नेहरू हॉस्पिटलमें जिस तरह महिला इलाज पहले की तरह अच्छी व्यवस्था के साथ ओर उचित सुविधा के साथ पहले की तरह किया जाए। अन्यथा 13 अप्रैल को महिला समिति ने सिर्फ प्रदर्शन किया था। लेकिन मजबूर होकर महिला समिति आज 24 घंटे के धरने पर बैठ गई हैं।अगर अभी भी सरकार अपना महिला विरोधी फैसला वापिस नहीं करती है तो महिला समिति आने वाली 30 अप्रैल को आईजीएमसी में प्रदर्शन करेगी और अगर फिर भी सरकार नहीं मानती है तो महिला समिति पूरे राज्य से महिलाओं को लामबंद करते हुए सचिवालय घेराव करने से भी कुरेच नहीं करेगी।
आज 24 घंटे के धरने पर महिला समिति सरकार को आगाह कर रही हैं कि महिला समिति की जिला कमेटी तब तक कमला नेहरू हॉस्पिटल का मुद्दा लड़ेगी जब तक सरकार कोई उचित फैसला नहीं देगी।
आज के प्रदर्शन में सोनिया शबरवाल,फ़लमा चौहान,रमा रावत, हिम्मी ठाकुर,रंजना जैरेट,सुनिधि,दिव्या शर्मा,शारदा शर्मा,पलक शांडिल ,दीपा,डॉली,माला, सावित्री और भी कई महिलाओं की भागीदारी रही।महिला समिति आज 11 बजे धरने पर बैठ गई हैं और कल सुबह 11 बजे अपना विरोध प्रदर्शन आगामी बिगुल के साथ खत्म करेगी।
