रिपब्लिक भारत न्यूज़ 22-04-2026
करियर अकैडमी के 8 विद्यार्थियों ने JEE Mains 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Jee Advanced की परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। आदित्य जायसवाल ने 99.10%ile (1963 AIR) प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। वहीं, आदिश नारू ने 92.50% ile, आदित्य अंगिरस ने 92.11% ile प्राप्त कर अपनी कड़ी मेहनत और लगन का परिचय दिया। इन सभी छात्रों ने अपनी सफलता से यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

इस वर्ष JEE Mains परीक्षा में कुल 15,38,468 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 2,50,182 विद्यार्थी JEE Advanced के लिए क्वालिफाई हुए हैं। जो इस वर्ष 17 मई को आयोजित की जाएगी।

“गौरतलब है कि करियर अकैडमी का यह शानदार प्रदर्शन कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। पिछले वर्ष भी अकैडमी के प्रणव तोमर (AIR 1796) का चयन प्रतिष्ठित रुड़की में हुआ, जबकि अभ्युदय बंसल ने हिमाचल प्रदेश में NEET की परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया व काजल शर्मा ने 79वीं रैंक प्राप्त किया था, व इन दोनों विद्यार्थियों का चयन आईजीएमसी शिमला में हुआ था।
इस अवसर पर करियर अकादमी के चेयरमैन एस. एस. राठी जी, समन्वयक श्रीमती मधुलिका राठी, श्री मनोज राठी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री राजेश सोलंकी ने सभी छात्रों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
