सिरमौर में माँ की ममता शर्मसार: टॉयलेट सीट में फंसा मिला नवजात का शव

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 22-04-2026

सिरमौर जिला के राजगढ़ अस्पताल में  माँ की ममता शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सिविल असप्ताल राजगढ़ के शौचालय में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। आज सुबह 8 बजे एक सफाई कर्मचारी रोज की तरह टॉयलेट की सफाई करने पहुंचा तो उसकी नजर टॉयलेट सीट में फंसी एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। जब उसने ध्यान से देखा तो वह एक नवजात का शव था। यह देखकर कर्मचारी के होश उड़ गए। । कर्मचारी ने तुरंत इस बात की जानकारी अस्पताल की नर्सों और डॉक्टरों को दी।

 

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। राजगढ़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

बीएमओ राजगढ़ के अनुसार अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव बरामद हुआ है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया गया है। पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि नवजात को वहाँ किसने छोड़ा। उधर एसपी निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *