रिपब्लिक भारत न्यूज़ 22-04-2026
प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र से सटे बड़फर गांव में एक छात्रा पर युवक ने पत्थर से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस पर पत्थर से हमला हुआ है वह 10वीं कक्षा में पढ़ती है और इस हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


जानकारी के मुताबिक छात्रा पर हमला उसके घर के पास ही हुआ । हमले में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं। इस के बाद युवक फरार हो गया। घटना के बाद लोगों ने छात्रा को असप्ताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमला करने वाले युवक की तलाश की जी रही है।
