नाहन में कल साढ़े चार घंटे  बिजली की आपूर्ति  रहेगीबाधित 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 23-04-2026

सिरमौर जिला के नाहन शहर के कुछ हिस्सों में कल 24 अप्रैल को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा लाइनों के रखरखाव और सिस्टम को अपग्रेड करने के चलते यह कट लगाया जा रहा है। बिजली विभाग के एसडीओ संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य सुचारू बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

इस तकनीकी कार्य के चलते कल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप्प रहेगी। इस कट से मुख्य रूप से मोहल्ला गोविंदगढ़, एमसी कॉलोनी, नया बाजार और दिल्ली गेट के आसपास का पूरा क्षेत्र प्रभावित होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है, तो आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी, अन्यथा यह कट कार्य समाप्ति तक जारी रह सकता है।

विशेष रूप से मोहल्ला गोविंदगढ़ और एमसी कॉलोनी के समीप लगे ट्रांसफार्मर (DTR) की क्षमता को 250 केवीए से बढ़ाकर 400 केवीए करने का कार्य किया जाना है, ताकि भविष्य में वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से निपटा जा सके।

एसडीओ ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से इस अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है ताकि विभाग बिना किसी बाधा के मरम्मत और अपग्रेडेशन का कार्य संपन्न कर सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *