रिपब्लिक भारत न्यूज़ 27-05-2026
अमर शहीद शेर सिंह के पैतृक गांव सूरजपुर स्थित शहीद स्मारक पर प्रातः 10 बजे भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र व वीर नारी वीना देवी तथा परिवार के सदस्यों ने शहीद स्मारक के संरक्षक उद्योगपति दीपक गोयल की उपस्थिति में अमर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व शहीद की धर्मपत्नी वीना देवी व परिवार के सदस्यों ने शहीद स्मारक स्थल पर पूजा एवं यज्ञ करवाया।

सनंद रहे की शहीद शेर सिंह के स्मृति स्थल की देखरेख की जिम्मेदारी स्वेछा से तिरुपति फार्मा ग्रुप के पास है। उधोगपति दीपक गोयल ने परिवार तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर तिरंगा फेहराया। तदोपरान्त राजकीय वरिष्ठ विद्यालय पूरूवाला की छात्राओं ने राष्ट्रीय गान गाया। उसके बाद शहीद परिवार को सम्मान देकर शहीद शेर सिंह के बलिदान को याद किया गया।


संगठन के पदाधिकारियों ने शहीद शेर सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शहीद शेर सिंह 14वीं बटालियन जम्मू व कश्मीर राईफल्स रेजिमेंट के अंतर्गत ऑपरेशन रक्षक में 28वीं राष्ट्रीय राईफल बटालियन के अधीन कश्मीर में तैनात थे। 27 मई 2003 को शेर सिंह पाकिस्तानी घुसपैठियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उन्हें उनके अदम्य साहस व बहादुरी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।
वर्तमान में शहीद शेर सिंह के परिवार में उनकी धर्मपत्नी वीना व पुत्री रश्मि एवं पुत्र पंकज तथा उनकी अर्धांगिनी है। परिवार, गांव व क्षेत्र के सभी लोगों को शेर सिंह के बलिदान पर गर्व है। भूतपूर्व सेनिक संगठन पाँवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारिओं ने बताया कि ऑपरेशन रक्षक में भारत माता की सीमाओं की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।
इस मौके पर शहीद शेर सिंह की धर्मपत्नी वीना व पुत्री रश्मि तथा पुत्र पंकज व उनकी अर्धांगिनी और उद्योगपति दीपक गोयल तथा जिला सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक डायरेक्टर दीपक धवन के भूतपूर्व सैनिक संगठन पाँवटा-शिलाई के अध्यक्ष करनैल सिंह,
पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, सचिव ओमप्रकाश चौहान, कोषाध्यक्ष इंदर सिंह, हाकम सिंह, संतराम, सुरेंद्र सिंह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरुवाला से संतराम चौहान और ज्योति चौधरी तथा दर्जनों विधार्थियों के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
