राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संगम: महेंद्रगढ़ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का भव्य समापन, हिमाचल की शालिनी बनीं ‘बेस्ट वॉलंटियर’

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 02-07-2026

आरपीएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़ में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) राष्ट्रीय एकता शिविर का भव्य एवं सफल समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह में विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव मुख्य अतिथि तथा प्रधानाचार्य डॉ. किशोर तिवारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय और युवा शक्ति के इस महाकुंभ में देश के 11 राज्यों तथा हरियाणा के 6 जिलों से लगभग 200 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार किया।

हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व जिला सिरमौर के राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक एवं राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलां के प्रवक्ता (वाणिज्य) रामभज शर्मा के नेतृत्व में 9 स्वयंसेवकों ने किया।

शिविर के दौरान विभिन्न राज्यों के स्वयंसेवकों ने अपनी-अपनी लोक संस्कृति, वेशभूषा, संगीत और परंपराओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर देश की सांस्कृतिक विविधता का अनुपम परिचय कराया।

इसके अतिरिक्त क्विज प्रतियोगिता, नारा लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, खेलकूद गतिविधियों तथा व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों का भी सफल आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के भ्रमण का अवसर भी प्रदान किया गया।

 

हिमाचल प्रदेश की एनएसएस टीम ने प्रतिदिन अपनी उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुतियों की मुख्य अतिथियों, स्रोत व्यक्तियों, कार्यक्रम अधिकारियों, स्वयंसेवकों तथा आरपीएस विद्यालय परिवार ने भरपूर सराहना की। इस विशेष अवसर पर शिविर के संयोजक चरण सिंह धर्म सिंह सभी राज्यों से आए कार्यक्रम अधिकारी आरपीएस विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं सभी स्वयंसेवक मौजूद रहे!

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *