रिपब्लिक भारत न्यूज़ 01-09-2026
पाँवटा विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवा नेता रजत भारद्वाज को हिमाचल युवा कांग्रेस के मीडिया सेल के वाइस चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

रजत भारद्वाज लंबे समय से संगठन और छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कैंपस प्रेसिडेंट के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। छात्र राजनीति से लेकर युवा कांग्रेस तक उनका राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर संघर्ष और सक्रियता से भरा रहा है।

रजत भारद्वाज ने विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ युवाओं की आवाज को मंच देने के लिए लगातार काम किया है। कई वर्षों से संगठन में सक्रिय रहकर उन्होंने अपनी पहचान एक जुझारू और सक्रिय युवा नेता के रूप में बनाई है।
उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र के युवाओं का कहना है कि रजत भारद्वाज के अनुभव, संघर्ष और संगठनात्मक क्षमता का लाभ युवा कांग्रेस को मिलेगा। मीडिया सेल में उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलने के साथ-साथ सरकार और संगठन की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
