राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार ने किया शुभारंभ

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 24-10-2026

एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार ने आज पांवटा साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
एएसपी सिरमौर ने दीप प्रज्वलित कर दूसरे दिन के कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस से पूर्व उन्होंने यमुना घाट पर यमुना आरती में भाग लिया तथा परिवार सहित पूजा अर्चना की।

इस मौके पर एसडीएम द्विज गोयल, तहसीलदार मस्त राम शर्मा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, नगर परिषद चेयरपर्सन निर्मल कौर, हिमोत्कर्ष अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित अनेको गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *