सिरमौर में 75 वर्षीय बुजुर्ग से चाकू की नोक पर  लूट; जांच में जुटी पुलिस 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 17-11-2026

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब की टोकियों पंचायत में दो बाइक सवार बदमाशों ने घर पहुंचाने का भरोसा देकर 75 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक को अपना निशाना बनाया और चाकू की नोक पर मोबाइल फोन व नकदी लूटकर फरार हो गए।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त अध्यापक दाता राम टोकियों से पैदल अपने घर भेड़ेवाला जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रास्ते में रोककर घर तक छोड़ने की पेशकश की। बुजुर्ग उनके झांसे में आ गए और बाइक पर बैठ गए।

आरोपी उन्हें घर पहुंचाने के बजाय खंड स्थित गुलशन फैक्ट्री के पीछे एक सुनसान स्थान पर झाड़ियों की ओर ले गए। वहां दोनों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल फोन तथा करीब 1200 रुपये नकद छीन लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर धौलाकुआं की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित और उनके परिजनों में भय का माहौल है। वहीं, इलाके के लोगों में भी इस वारदात को लेकर चिंता बनी हुई है।

 घटना को लेकर पीड़ित दाता राम, पूर्व उपप्रधान शेर सिंह और कमल ने माजरा पुलिस थाने में लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच के दौरान ग्राम पंचायत टोकियों की प्रधान अल्का रानी भी मौके पर मौजूद रहीं।

फिलहाल दोनों अज्ञात आरोपियों की पहचान और तलाश को लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *