राष्ट्रीय फुटबॉल लीग में हिमाचल का नाम रोशन करने वाले श्वेता और गगन का होगा भव्य स्वागत

श्वेता ने जीता स्वर्ण पदक, गगन ने कांस्य पदक हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का गौरव

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 18-11-2026

राष्ट्रीय फुटबॉल लीग में शानदार प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश और जिला सिरमौर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों श्वेता चौधरी (कोटड़ी व्यास) और गगन परदूनी का क्षेत्र में पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में श्वेता चौधरी ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि गगन परदूनी ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता के पीछे उनके कठिन परिश्रम, लगन और कोच धर्मेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत परदूनी एवं ग्राम पंचायत व्यास की ओर से दोनों खिलाड़ियों और उनके कोच का भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत समारोह के दौरान क्षेत्रवासी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वागत यात्रा माजरा दोसड़का से शाम 5:00 बजे शुरू होगी, जो कोटड़ी होते हुए परदूनी तक पहुंचेगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा।

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने अधिक से अधिक लोगों से इस स्वागत समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

खेल के क्षेत्र में युवाओं की ऐसी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *